प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनावी सभा में उठाए गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जियागंज और शमशेरगंज के चुनावी सभा में भाजपा व चुनाव आयोग पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर में रोड शो किया। उससे पहले इसी जिले के जियागंज और शमशेरगंज में चुनावी सभा में भाजपा व चुनाव आयोग पर एकसाथ निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पूरे राज्य में आतंक फैलाने और चुनाव आयोग पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

बाहरी लोगों का डर और ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा दूसरे राज्यों से अपने लोगो को लाकर यहां रख रही है। वोट के दिन वह बाहर से लाए लोगों को इस्तेमाल करेगी। वह चुनाव प्रचार के समय में टीएमसी के नेताओं को खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर आंतक पैदा कर रही है। वह ऐसी स्थिति बना रही है कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव ना हो। उन्होंने आशंका जताई कि वोट के दिन भाजपा क्या नही कर सकती है। वह केंद्रीय बल से इवीएम के चीप बदल सकती है। वह इवीएम में गड़बड़ी करवा सकती है। उन्होंने वोटरों को सावधान रहने के लिए कहा। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताया और कहा कि उसने चुनाव आयोग के मार्फत सबसे अधिक महिला वोटरों का नाम कटवाया है। वह घोखाधड़ी कर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी।

चुनाव आयोग की भूमिका पर किया सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग तमाम ऐसे कार्य कर रही है जिससे चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचे। उसने हर हर क्षेत्र में कफी संख्या में वैध वोटरों का नाम कटवाया। उनके भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 40 हजार वैध वोटरों का नाम काट दिया है। चुनाव आयोग ने बंगाल के तमाम अधिकारियों को हटा दिया है। शीर्ष अधिकारियों को दूसरे राज्यों में अपमानित करने के लिए भेज दिया है। दूसरे राज्यों से भाजपा समर्थक अधिकारियों को इस राज्य में लाया गया है। थाना और प्रखंड स्तर के अधिकारियो को हटाया जा रहा है। उनके चुनाव क्षेत्र में भी ऐसा किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा हिंदू-हिंदू करती है लेकिन वह हिंदू विरोधी है। वह जो झूठ और लूट करती है, वैसा कोई धार्मिक नहीं कर सकता। वह लोगों को बांटने और हिंसा कराने का कम करती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-implements-two-day-weekend-amid-global-fuel-crisis/154731

नेपाल में ईंधन की भारी किल्लत, हफ्ते में दो दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान

Related to this topic: