प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भागवद् गीता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

भागवद् गीता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

मुंबई के एक व्यक्ति को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 2024 में नफरत फैलाने के इरादे से विवादित सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करने का आरोप है।

भागवद् गीता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Man arrested for making derogatory remarks on Bhagavad Gita |

मंगलुरू। मुंबई के एक व्यक्ति को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 2024 में नफरत फैलाने के इरादे से विवादित सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करने का आरोप है।

मंगलुरु सिटी पुलिस ने शख्स को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। विवादित पोस्ट को लेकर पुलिस ने शख्स के खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' (एलओसी) जारी किया था। उसी के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

सऊदी अरब से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

आरोपी सऊदी अरब में काम कर रहा था। जैसे ही वह भारत लौटा, पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद, तुरंत उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय फेलिक्स एडवर्ड मथाइस के रूप में हुई है।

फेलिक्स ने फरवरी 2024 में भगवद् गीता और महिलाओं के बारे में अपमानजनक पोस्ट शेयर किए थे। उसके खिलाफ कंकनाडी सिटी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153(ए), 504, 507, 509 और आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।

मुंबई के चारकोप का रहने वाला है आरोपी

जिस समय केस दर्ज किया गया था, मथाइस सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोपी मूल रूप से मुंबई के चारकोप का रहने वाला है। उसके विदेश में नौकरी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एलओसी जारी किया था।

आरोपी विदेश से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया और मंगलुरु पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद, उसे 5 दिसंबर, 2025 को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

अब पुलिस उसे जांच के लिए मंगलुरु ले गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट में एक रिपोर्ट जमा की गई है, जिसमें उसका पासपोर्ट जब्त करने की रिक्वेस्ट की गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-says-india-is-in-reform-express-phase/100567

पीएम मोदी बोले: देश 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' फेज में, बंगाल अगला टार्गेट

Related to this topic: