प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गातापार थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Man Arrested for Uploading Obscene Child-Related Videos on Instagram |

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़)। जिले के गातापार थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

26 वर्षीय अश्वन धुर्वे के रूप में हुई आरोपी की पहचान

जानकारी के अनुसार, साइबर एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त टिप लाइन सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ग्राम लछना निवासी 26 वर्षीय अश्वन धुर्वे द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पाया गया।

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

मामले की पुष्टि होने के बाद थाना गातापार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 34/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था अश्लील वीडियो

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। केसीजी पुलिस की कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।

यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल परिसर में वर्षों से किराया नहीं चुकाने पर दुकान सील

Related to this topic: