मिर्जापुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। मिर्जापुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त कर सीज कर दी गई है।
तलाशी के दौरान 10 किलो अवैध गांजा बरामद
पुलिस उपाधीक्षक लालगंज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में थाना जिगना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम भिलगौर तिराहा के पास घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (35 वर्ष) पुत्र श्रीजीत सिंह, निवासी गौरा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद गांजा और प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक वह आसपास के एरिया सहित पड़ोस के जनपद भदोही और प्रयागराज जनपद में भी गांजा की खेप पहुंचा रहा था। उसके साथ कौन कौन लोग संलिप्त हैं पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पकड़ा गया 1400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक, तस्कर गिरफ्तार