प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेंटरिंग के पटरे से हमला

बीच-बचाव करने पर सेंटरिंग के पटरे से सिर पर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों के बीच विवाद को रोकने पहुंचे युवक पर सेंटरिंग के पटरे से जानलेवा हमला किया गया।

बीच-बचाव करने पर सेंटरिंग के पटरे से सिर पर जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

police team arrest accused |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सेंटरिंग के पटरे से सिर पर वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीदपुर गांव निवासी दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20) के रूप में हुई है।

बीच-बचाव करने पर हमला

पुलिस के अनुसार, घटना टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर ग्राम हमीदपुर स्थित एक चिकन की दुकान के पास हुई थी। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सत्यम उर्फ लंबू और गांव निवासी दिलीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज भी होने लगी। विवाद बढ़ता देख गोपालपुर निवासी मोहम्मद गालिब पुत्र अब्दुल अजीज बीच-बचाव करने पहुंचे।

सेंटरिंग के पटरे से किया हमला

आरोप है कि इसी दौरान दिलीप ने पास में रखा सेंटरिंग का पटरा उठाकर गालिब के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 569/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वारदात में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटनवां तिराहे के पास से दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सूरज रावत और हेड कांस्टेबल सनोज सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, मुठभेड़ में तीन आरोपी घायल

Related to this topic: