प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी पर चाकू से हमला

दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पत्नी और नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मानसरोवर पार्क इलाके में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पत्नी और नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला आरोपी पति गिरफ्तार

Man Attacks Wife, Minor Daughter With Knife |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मानसरोवर पार्क इलाके में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

अस्पताल से मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, घटना 1 अगस्त को सामने आई, जब मानसरोवर पार्क थाने को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला और 15 वर्षीय लड़की को चाकू के गंभीर घावों के साथ भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान 38 वर्षीय पूनम और उनकी बेटी के रूप में हुई।

हमले के बाद फरार हुआ आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पति सत्य प्रकाश ने कथित तौर पर दोनों पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

शिकायत और सबूतों के आधार पर पुलिस ने 2 अगस्त को मानसरोवर पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी ई-रिक्शा से भागता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय लोगों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपी शराब पीने की आदत के कारण अक्सर गगन सिनेमा इलाके में जाता था। पुलिस ने 4 अगस्त को वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद तलाशी अभियान तेज किया गया और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। 5 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सत्य प्रकाश गगन सिनेमा के पास एक पार्क में मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पत्नी और बेटी से बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ANI

यह भी पढ़े: करों में उचित हिस्सेदारी की मांग, तमिलनाडु सरकार आज विधानसभा में लाएगी प्रस्ताव

Related to this topic: