प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की हाई टेंशन टावर से कूदकर जान देने की कोशिश

सिंगरौली जिले के खुटार चौकी अंतर्गत हरईया डिग्घी गांव में रविवार को पारिवारिक कलह और पुलिस की कथित उदासीनता से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की हाई टेंशन टावर से कूदकर जान देने की कोशिश

Man Attempts Suicide from High-Tension Tower, Rescued After Hours |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। सिंगरौली जिले के खुटार चौकी अंतर्गत हरईया डिग्घी गांव में कल रविवार को पारिवारिक कलह और पुलिस की कथित उदासीनता से तंग आकर एक युवक ने मौत को गले लगाने के लिए हाई टेंशन बिजली के टावर से छलांग लगा दी। युवक की पहचान अजनी बसौर के रूप में हुई है।

पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

युवक ने पूर्व में खैरवार परिवार की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही उससे मोटी रकम की मांग कर रही है। पिछले करीब 8 महीनों से पत्नी अपने मायके में रह रही है और वहां से लगातार उसे पैसों के लिए दबाव बना रही है। अजनी का आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उसे लगातार जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

अजनी बसोर का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की प्रताड़ना और अवैध वसूली की धमकियों के खिलाफ पिछले 8 महीनों से खुटार चौकी में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस द्वारा मामले का निराकरण न करने से हताश होकर अजनी कल धौनौजा पहाड़ के पास स्थित हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया और अपनी जान देने की कोशिश करने लगा।

घंटों चली मशक्कत, फिर बची जान

टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खुटार पुलिस और आम आदमी पार्टी के देवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रतिभान साकेत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और रतिभान साकेत ने कई घंटों तक युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद अंततः युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली कुएं में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Related to this topic: