प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विरोधियों के हमले में पत्नी का हुआ गर्भपात

न्याय के लिए पत्नी का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रीवा जिले का एक व्यक्ति अपनी पत्नी का गर्भपात से हुआ भ्रूण एक पॉलिथीन बैग में रखकर अदालत पहुंच गया।

न्याय के लिए पत्नी का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पीड़ित पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Man Carries Fetus to MP High Court Seeking Justice |

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रीवा जिले का एक व्यक्ति अपनी पत्नी का गर्भपात से हुआ भ्रूण एक पॉलिथीन बैग में रखकर अदालत पहुंच गया। घटना दोपहर की है जब व्यक्ति हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 से अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें पॉलिथीन में लिपटा हुआ भ्रूण देखकर उनके होश उड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पुलिस को सूचित किया।

पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए

पीड़ित की पहचान दयाशंकर पांडे के रूप में हुई है। दयाशंकर ने बताया कि उसने हाल ही में चुनाव लड़ा था, जिसके बाद से उस पर और उसके परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं। उसका आरोप है कि इन हमलों की शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने दावा किया कि विरोधियों के हमले के कारण ही उसकी गर्भवती पत्नी का गर्भपात (Miscarriage) हो गया।

न्याय मांगने हाईकोर्ट पहुंचा

पुलिस से मदद न मिलने पर वह हताश होकर न्याय की उम्मीद में अपनी पत्नी का भ्रूण लेकर सीधे हाईकोर्ट के जज के सामने पेश होने चला आया। हाईकोर्ट जैसे सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह भ्रूण लेकर पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके दावों की सच्चाई का पता लगाया जा सके। सुरक्षा बलों और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-teacher-recruitment-simplified-selection-now-based-solely-on-tet-scores/148401

शिक्षक भर्ती के लिए अब केवल TET परीक्षा के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

Related to this topic: