प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

इटावा में पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत

इटावा में 25 वर्षीय नवविवाहित युवक अवधेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे सराय ऐसर गांव के पास हुई इस घटना के दौरान उसकी पत्नी अंजली उसे बचाने की कोशिश करती रही थी।

इटावा में पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग मौके पर मौत

पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग |

इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात एक नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे सराय ऐसर गांव के पास करीब 11 बजे 25 वर्षीय युवक ने पत्नी के सामने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पत्नी उसे बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही और रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन पलक झपकते ही युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा युवक

जानकारी के मुताबिक, छोटा नगला बाबा निवासी अवधेश पुत्र रामसेवक 27 अक्टूबर से जसवंतनगर क्षेत्र के दोहरेरा तमेरी गांव में अपनी मौसी के घर रह रहा था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह पत्नी अंजली के साथ घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में अवधेश ने शराब खरीद ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर वह सराय ऐसर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उसे धक्का देकर ट्रेन की ओर बढ़ गया और हादसे का शिकार हो गया।

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अवधेश और अंजली की शादी महज डेढ़ महीने पहले हुई थी। अवधेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई की करीब 15 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी और पिता का भी पहले ही निधन हो गया था। बेटे की असमय मौत से मां कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में CM धामी ने किया NKB Times का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी
 

Related to this topic: