प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार के सुगौली में दर्दनाक हादसा

मछली पकड़ने गए व्यक्ति की सिकरहना नदी में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

सुगौली प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत मधुमालती गांव के समीप सिकरहना नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

मछली पकड़ने गए व्यक्ति की सिकरहना नदी में डूबने से मौत परिवार में पसरा मातम

Man Drowns While Fishing in Sikarhana River in Sugauli |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत मधुमालती गांव के समीप सिकरहना नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान मधुमालती निवासी अरविंद कुमार महतो (46 वर्ष) के रूप में हुई है।

मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूबे अरविंद महतो

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार महतो रविवार को सिकरहना नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुगौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना स्थल पर पहुंचे थाना के पदाधिकारी मदन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: