प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजमगढ़ की युवती से धर्म व नाम...

आजमगढ़ की युवती से धर्म व नाम छिपाकर दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुंढापांडे क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म और पहचान छिपाकर दोस्ती करने, विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ की युवती से धर्म व नाम छिपाकर दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप मुकदमा दर्ज

Man Held for Allegedly Concealing Identity and Exploiting Woman |

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढापांडे क्षेत्र में आजमगढ़ की एक युवती की शिकायत पर धर्म और वास्तविक नाम छिपाकर दोस्ती करने, विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी फाजिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहचान छिपाकर व शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर उससे संपर्क स्थापित किया तथा विश्वास में लेकर दोस्ती की। इसके बाद विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान और धर्म के बारे में जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया।

विरोध करने पर धमकी और उत्पीड़न का आरोप

शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उस पर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास किया। युवती की तहरीर के आधार पर थाना मुंढापांडे पुलिस ने फाजिल अंसारी समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ग्राम चमरोआ निवासी फाजिल अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आरोपी विदेश, विशेष रूप से दुबई जाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बुल्गारिया में एस जयशंकर का बड़ा बयान, दुनिया को दी बातचीत और डिप्लोमेसी की नसीहत

Related to this topic: