सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई।
सिरोही (राजस्थान)। सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रावती निवासी नरपत सिंह (35 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी प्रकाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। रीको थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: 3867 राशनकार्ड रद्द होने पर भड़का जनाक्रोश, ताजपुर में खेग्रामस-माले का विरोध मार्च