प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिरोही में हाईवोल्टेज ड्रामा

इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद 300 फीट BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र के रायपुर-अमरापुरा इलाके में बुधवार अलसुबह एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया।

इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद 300 फीट bsnl टावर पर चढ़ा युवक 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Man Rescued After Climbing 300-Foot BSNL Tower |

सिरोही (राजस्थान)। सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र के रायपुर-अमरापुरा इलाके में बुधवार अलसुबह एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 6 घंटे की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने 6 घंटे तक की समझाइश

थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि युवक की पहचान अमरापुरा निवासी नरपत कुमार पुत्र बगदाराम के रूप में हुई है। युवक सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच टावर पर चढ़ा था। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए और लगातार युवक को समझाने का प्रयास करते रहे।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि युवक ने टावर पर चढ़ने से पहले सोशल मीडिया पर कई स्टोरी शेयर की थीं। इंस्टाग्राम स्टोरी में उसने ‘फांसी खाने जाने’ जैसी बातें लिखीं और कुछ लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार भी ठहराया। युवक ने टावर से ही सोशल मीडिया पर रील भी पोस्ट की।

पारिवारिक विवाद की आशंका, जांच जारी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक टावर पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कटघोरा में बिजली संकट पर भारी आक्रोश, कांग्रेस कमेटी ने दी 'चक्काजाम' की चेतावनी

Related to this topic: