इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों पर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला करने का आरोप लगा है।
Man Seriously Injured After Alleged Attack by Miscreants Over Old Rivalry in Etawah |
इटावा (उत्तर प्रदेश)। जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव पिंडारी में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से की मारपीट
पीड़ित के परिजनों के अनुसार, आरोपी काफी समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि पीड़ित लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घायल की स्थिति गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घायल को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।
सैफाई थाने में लिखित तहरीर
पीड़ित परिवार ने सैफई थाने में लिखित तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने पहले की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है, कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बताया दिखावटी