प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला ने खुद को लगाई आग

मंदसौर में बिजली ग्रिड पर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 80% से ज्यादा झुलसी

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक महिला ने बिजली ग्रिड परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

मंदसौर में बिजली ग्रिड पर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग 80 से ज्यादा झुलसी

Mandsaur: a woman set herself on fire after dousing herself with petrol at a power grid |

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। जिले से बिजली विभाग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बोतलगंज में बिजली ग्रिड परिसर में एक महिला ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई। महिला के चेहरे, सिर, दोनों हाथ, पेट, सीने और पैरों के हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप

दरअसल, बोतलगंज निवासी आशिक राशिद गुटी सिलेक्ट पेंसिल का कारखाना चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बिजली चोरी की शिकायत के बाद विद्युत विभाग की टीम उनके कारखाने पर जांच के लिए पहुंची थी। विभाग का दावा है कि जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई और मौके पर पंचनामा बनाया गया। इसके बाद विभाग की टीम वहां से लौट गई।इसके बाद मामला बिजली विभाग के ग्रिड तक पहुंचा। महिला के पति आशिक ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

कार्रवाई नहीं करने के एवज में एक लाख रुपए की मांग

पति का कहना है कि अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करने के एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी। उनका दावा है कि उनकी पत्नी करीब 70 हजार रुपए लेकर बिजली ग्रिड पहुंची थी। आरोप है कि पैसे लेने के बाद अधिकारी अपने बयान से मुकर गए और कार्रवाई की बात करने लगे। इसी को लेकर ग्रिड परिसर में विवाद हुआ और महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

वहीं, बिजली विभाग के सहायक यंत्री नंदकिशोर प्रजापति ने रिश्वत के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। विभाग का कहना है कि महिला और उसके परिजन पंचनामा नहीं बनाने और बिलिंग नहीं करने का दबाव बना रहे थे। सहायक यंत्री के मुताबिक महिला अपने साथ पेट्रोल लेकर ग्रिड पहुंची और उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों और साथ आए लोगों ने चादर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।घटना के बाद मौके से पेट्रोल से भरी बोतल भी मिली है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही

वहीं ग्रिड परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस के सामने कई सवाल हैं। पेट्रोल ग्रिड परिसर तक कैसे पहुंचा, महिला ने किन परिस्थितियों में खुद को आग लगाई और घटना के वक्त वहां कौन-कौन मौजूद था, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

यह भी पढ़ेंः बरेली जिला अस्पताल से POCSO आरोपी महिला बंदी फरार, दो महिला सिपाही सस्पेंड

Related to this topic: