प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

“ड्रग फ्री मध्यप्रदेश” अभियान जारी

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़! खेत में बन रहा था करोड़ों का नशा

मंदसौर के बाजखेड़ी गांव में अवैध एमडी ड्रग निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है।

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ खेत में बन रहा था करोड़ों का नशा

Illegal MD Drug Manufacturing Unit Exposed in Fields |

मंदसौर,(मध्यप्रदेश): जिले की नई आबादी पुलिस ने “ड्रग फ्री मध्यप्रदेश” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर संचालित अवैध एमडी (सिंथेटिक) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

एसपी विनोद कुमार मीना ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

एसपी विनोद कुमार मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग तथा 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ (केमिकल) सहित ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। 

मुखबिर से मिली ड्रग की सूचना

कार्रवाई के दौरान सदाकत खान (41) एवं आरीफ अजमेरी (33) को गिरफ्तार किया गया, जबकि ताहिर अजमेरी फरार है जिसकी तलाश जारी है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, इंडक्शन, ड्रम, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। मामले में थाना नई आबादी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मंदसौर पुलिस ने कहा है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः 4 सगी बहनों समेत 5 लड़कियां डूबीं; दो के शव बरामद, 3 की तलाश जारी
 

Related to this topic: