प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गणेशोत्सव की तैयारियों से मंदसौर के बाजार गुलजार

गणेशोत्सव की तैयारियों से मंदसौर के बाजार गुलजार, 11 फीट तक की प्रतिमाएं बनकर तैयार

मंदसौर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कोलकाता से आए कलाकार 11 फीट तक की आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं, वहीं बाजारों में पूजन सामग्री और सजावट की खरीदारी बढ़ गई है।

गणेशोत्सव की तैयारियों से मंदसौर के बाजार गुलजार 11 फीट तक की प्रतिमाएं बनकर तैयार

गणेशोत्सव की तैयारियों से मंदसौर के बाजार गुलजार |

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमाओं से लेकर पूजन सामग्री की दुकानों तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि कोलकाता से आए पांच कलाकारों का एक समूह पिछले 15 सालों से लगातार मंदसौर पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर रहा है। 

कलाकार 11 फीट तक की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे

इस बार भी कलाकार एक फीट से लेकर करीब 11 फीट तक की आकर्षक प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं। मिट्टी से प्रतिमाओं को गढ़ने से लेकर उनके रंग-रोगन और अंतिम श्रृंगार तक, हर काम में कलाकार अपनी पूरी मेहनत और हुनर लगा रहे हैं। इस बार श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और गाय के साथ भगवान गणेश की विशेष प्रतिमा भी तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा निर्माण का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं, गणेशोत्सव नजदीक आते ही बाजारों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। 

कोलकाता के कलाकारों की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

कहीं भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं पूजन सामग्री और सजावट की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल दिखाई दे रही है। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालु बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। कोलकाता से आए कलाकारों की वर्षों पुरानी परंपरा और बाजारों की बढ़ती रौनक मंदसौर में गणेशोत्सव के उत्साह को बयां कर रही है।

ये भी पढ़ें- विशाल यादव हत्याकांड: विधायक लकी यादव पर साजिश के आरोप, जांच की मांग
 

Related to this topic: