बिहार के स्वास्थ्य व कानून मंत्री और पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने विधानसभा चुनाव के मद्देनदजर टीएमसी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।
कोलकाता। बिहार के स्वास्थ्य व कानून मंत्री और पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने विधानसभा चुनाव के मद्देनदजर टीएमसी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के घोषणा पत्र मे बांग्लादेशी घुसपैठयों, महिलाओं पर हुए अत्याचार, शिक्षा-चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्र में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे पर तनिक भी जिक्र नहीं है।
घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर सवाल
बिहार के मंत्री और पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए अच्छा-खासा बसेरा बन गया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जिलों में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित हो गई है। अपराध बढ़ा हुआ है। इस राज्य के युवकों को रोजगार की समस्या पैदा हो गई है।
रोजगार और भ्रष्टाचार को लेकर आरोप
भाजपा नेता मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी कर्मचारियो के बकाया भत्ता का भुगतान रोक कर रखा है। शिक्षकों भर्ती घोटाले के कारण 26 हजार शिक्षकों की नौकरी खत्म हो गई। कल-कारखाने बंद होते गए है। रोजगार के अवसर कम होने के कारण युवकों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/ab-de-villiers-urges-abhishek-sharma-to-take-more-responsibility/150335
अभिषेक शर्मा को अब संभालनी होगी जिम्मेदारी, एबी डिविलियर्स की बड़ी सलाह