औरंगाबाद जिले में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में जम्होर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
औरंगाबाद (बिहार): औरंगाबाद जिले में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में जम्होर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी श्रवण पासवान उर्फ टीटी के रूप में हुई है।
अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, देर शाम नाबालिग शौच के लिए सड़क की ओर गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मां की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
घटना के बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने जम्होर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है, शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले शराब से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े: PM मोदी की मौजूदगी में NDA की 'मंगल मिलन' बैठक, पेपर लीक कानून पर हुआ मंथन