प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

15 हजार की मांग के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत

15 हजार रुपये की मांग के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रीवा। जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

15 हजार रुपये की मांग के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Married Woman Dies Suspiciously After ₹15,000 Demand, Family Alleges Murder |

रीवा {मध्यप्रदेश}। जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) रीवा से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मेथौरी (थाना मनगवां) निवासी हरिहर साकेत की पुत्री सुधा साकेत का विवाह वर्ष 2017 में ग्राम उमरी निवासी जयप्रकाश साकेत के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज और रुपयों की मांग को लेकर सुधा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

15 हजार रुपये की मांग का आरोप

मृतका के भाई और पिता ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह सुधा ने फोन पर परिजनों को बताया था कि उसका पति उससे 15,000 रुपये की मांग कर रहा है। आरोप यह भी है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर सुधा के साथ मारपीट की जाती थी।

फोन के कुछ देर बाद मिली मौत की खबर

फोन पर बात होने के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा पहले तबीयत खराब होने और फिर संजय गांधी अस्पताल में मौत की सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद जब वे सिरमौर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजनों ने रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा।

चार लोगों पर कार्रवाई की मांग

परिजनों ने मांग की है कि पति जयप्रकाश साकेत, जेठ राम लखन साकेत, जेठानी और संबंधित महिला के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की सुसंगत धाराओं) का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मृतका अपने पीछे चार छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गई है। फिलहाल मायके पक्ष ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा शुरू, अब फेफड़ों और सांस की बीमारियों की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Related to this topic: