तृणमूल कांग्रेस की आला और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संकट कम होने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। तृणमूल कांग्रेस की आला और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संकट कम होने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इलस बाबत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के पत्र भेज दिया है। इधर कोलकाता नगर निगम में पार्षद अरूप चक्रव्रती और पार्षद सुशांत घोष ने भी निगम की कमिटियों के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूरे राज्य में विभन्न नगर पालिकाओं के करीब 100 वार्ड कमिश्नरों ने भी अपने-अपने वार्ड कमिश्नर पद से इस्तीफा दे दिया है।
आरजी कर मामले का असर बताया जा रहा कारण
टीएमसी सूत्रों के अनुसार आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डाक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के कांड को लेकर टीएमसी के सांसद सुखेंदु शेखर राय ओर से अपनी ही पार्टी की पिछली सरकार की आलोचना करने से पार्टी की छवि पर बट्टा लगा है।
प्रशासनिक बैठकों में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सांसद काकली घोष दस्तीदार नदिया जिले के कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई। उनके साथ विधायक वीणा मंडल, अनिसुर रहमान, बुरहान उल मूकयुद्दीन, सुरजीत मित्र, उषारानी मंडल, अब्दुल मतीन भी बैठक में शामिल हुए। उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रशासनिक बैठक में तृणमूल कांग्रेस के 13 विधायक शामिल हुए। इससे पार्टी के प्रतिकूल वातावरण बनने लगा है।
यह भी पढ़ें: केवल भारतीय नागरिक महिलाओं को ही मिलेगा अन्नपूर्णा योजना का लाभ