प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग...

अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग, भाजपा नेता के कारखाने में 700 कूलर और कार जलकर खाक

अनूपपुर। जिले के जैतहरी में भाजपा नेता के कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी में कारखाने के ...

अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग भाजपा नेता के कारखाने में 700 कूलर और कार जलकर खाक

अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग, भाजपा नेता के कारखाने में 700 कूलर और कार जलकर खाक |

अनूपपुर। जिले के जैतहरी में भाजपा नेता के कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी में कारखाने के अंदर रखे लगभग 700 कूलर और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

​दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

​घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत दल तुरंत हरकत में आ गए। ​जैतहरी नगर परिषद, अनूपपुर नगरपालिका और पास के एमबी पावर प्लांट (MB Power Plant) की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। ​दमकल की कई टीमों ने रात भर भारी मशक्कत की और सुबह में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

​करोड़ों का नुकसान

शुरुआती आकलनों और आशंकाओं के मुताबिक, इस भीषण आगजनी में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति और सामान का भारी नुकसान हुआ है।

​घर के पास था कारखाना

राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह कारखाना भाजपा नेता के निवास स्थान से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित था, जिससे आग उनके घर तक नहीं फैल पाई। आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/rahul-porel-and-axar-lead-delhi-capitals-to-thrilling-win/205737

Related to this topic: