प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल के पास कुठार गांव में भीषण आग से...

भोपाल के पास कुठार गांव में भीषण आग से 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित कुठार गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक...

भोपाल के पास कुठार गांव में भीषण आग से 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

भोपाल के पास कुठार गांव में भीषण आग से 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित कुठार गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब 15 एकड़ में फैली गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। आग की लपटें देख आसपास के खेतों में काम कर रहे 50 से ज्यादा लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पानी ढोकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

ग्रामीणों की तत्परता से ​बड़ी अनहोनी टली

​जिस खेत में आग लगी थी, उसके आसपास सैकड़ों एकड़ जमीन पर गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी थी। यदि ग्रामीण समय पर सक्रिय न होते और आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य खेतों में भी फैल सकती थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता।

​अभी नहीं हुआ नुकसान का आकलन

​फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन गर्मी के इस मौसम में सूखी फसल में एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी तबाही का कारण बन जाती है। किसान की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588

Related to this topic: