प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कारगिल में ईरान के समर्थन में विशाल रैली

कारगिल में ईरान के समर्थन में विशाल रैली, अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ प्रदर्शन

कारगिल में इमाम खुमैनी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय लोगों द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में एक रैली निकाली गई।

कारगिल में ईरान के समर्थन में विशाल रैली अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ प्रदर्शन

Massive Protest Rally in Kargil Backs Iran's Supreme Leader |

श्रीनगर। कारगिल में इमाम खुमैनी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय लोगों द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में एक रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों ने ईरान के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका-इज़राइल की नीतियों की आलोचना की।

जामिया मस्जिद से पुराने टैक्सी स्टैंड तक निकाला जुलूस

कारगिल में दोपहर की नमाज़ के बाद लोगों द्वारा ईरान, वहां के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और विलायत-ए-फकीह की व्यवस्था के प्रति अपना समर्थन जताते हुए एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और जामिया मस्जिद से मुख्य बाज़ार होते हुए पुराने टैक्सी स्टैंड तक जुलूस निकाला। इसके अलावे, ज़ैनबिया महिला कल्याण सोसायटी ने भी अलग से फातिमा चौक महिलाओं का एक जुलूस निकाला जो आगे चलकर मुख्य रैली में शामिल हो गया।

अमेरिका और इज़राइल पर ईरान में दंगा भड़काने का आरोप

जुलूस के अंत में लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला भी फूंका। समापन सभा में हाजी असगर अली करबलाई ने अमेरिका और इज़राइल पर एजेंटों के माध्यम से ईरान में हाल के दंगों को भड़काने, मस्जिदों, इमामबाड़ों, पुस्तकालयों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए कोई भी खतरा सभी पवित्र स्थलों के लिए खतरा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/five-died-and-several-injured-in-a-road-accident-in-bhopal/104964

भोपाल में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, कई घायल

Related to this topic: