प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

किसान की झोपड़ी में आग, लाखों का नुकसान

मथुरा में किसान की झोपड़ी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मथुरा: छाता तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कामर में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है।

मथुरा में किसान की झोपड़ी में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख

Farmer hut catches fire, goods worth lakhs destroyed |

मथुरा {उत्तर प्रदेश}: छाता तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कामर में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से झोपड़ी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

इंजन, खाद और घरेलू सामान जलकर नष्ट

आग की इस घटना में खेत में पानी भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा झोपड़ी में रखी चारपाई, कपड़े, खाद तथा अन्य घरेलू और कृषि उपयोग का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

पीड़ित किसान शिशुपाल ने बताया कि उनका जीवन-यापन पूरी तरह खेती पर निर्भर है और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह दोबारा यह सारी व्यवस्था कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन से आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कामर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित किसान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अपने हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

यह भी पढ़े: सहारनपुर में सोना-चांदी फिर चमके, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.46 लाख के पार; चांदी ₹5,000 महंगी

Related to this topic: