प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वात्सल्य ग्राम के सामने बस की टक्कर से मौत

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रॉन्ग साइड से आई बस ने स्कूटी सवार को कुचलने से मौत

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर वात्सल्य ग्राम के सामने बस की टक्कर से 42 वर्षीय स्कूटी सवार किशन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया।

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर दर्दनाक हादसा रॉन्ग साइड से आई बस ने स्कूटी सवार को कुचलने से मौत

Mathura-Vrindavan Road Accident: Bus Hits Scooty Rider, Man Dies |

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर वात्सल्य ग्राम के सामने सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय स्कूटी सवार किशन सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रही बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे किशन सिंह

अक्रूर गांव निवासी किशन सिंह पापड़ी चौराहे पर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया गया कि वह रोजाना की तरह स्कूटी से अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान वात्सल्य ग्राम के सामने बस की टक्कर से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त रहा।

पुलिस ने खुलवाया जाम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बस चालक को पकड़ा जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीओ संदीप सिंह ने दी कार्रवाई की जानकारी

क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हादसे से पीड़ित परिवार आहत है। मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें:   मुजफ्फरपुर में स्कूल के बाहर दो दर्जन राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी का धमकी भरा पर्चा चिपकाया

Related to this topic: