West bengal : उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत ठाकुरनगर में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी नेता व सासंद ममता बाला ठाकुर के मतुआ समर्थकों..
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और TMC नेता ममता बाला ठाकुर के समर्थकों के बीच मारपीट |
West bengal : उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत ठाकुरनगर में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी नेता व सासंद ममता बाला ठाकुर के मतुआ समर्थकों के बीच जमकर मारामारी हुई। घटना के वक्त जिले की पुलिस मौजूद नहीं थी। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के एक बयान से नाराज ममता बाला ठाकुर के मतुआ समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। शांतनु ठाकुर के मतुआ समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों का विरोध किया। इसी में दोनो गुटों में मारामारी हो गई।
जानकारों के अनुसार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने भाजपा की एक सभा में कहा था कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्याओं को बाहर करना चाहती है। बांग्लादेश से आए हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देना चाहती है। पश्चिम बंगाल में एसआइआर हो रहा है। इस राज्य पचाल लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।
ऐसी स्थिति में एक लाख मतुआ वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्हें सीएए कानून के तहत भारतीय नागरिकता मिंल सकती है। इस बयान से ममता बाला मतुआ समर्थकों को नाराजगी हुई। मारपीट की घटना होने के बाद केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है कि किसी भी मतुआ को कोई नाराजगी हो।
टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर का बयान
उन्होंने मतुआ समुदाय की समस्या को समाधान के लिए किए गए उपायो का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों को पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की वजह से व्याप्त समस्याओं को ही समझाया है। टीएमसी नेता और सांसद ममता बाला ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केद्रीय मंत्री कितना सच या झूठ बोल रहे हैं, इसका सबूत प्रेस के ही पास है। कैमरा मे देखा जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री मतुआ समुदाय का कितना भला चाहते हैं, उनके बयान से ही जाहिर है। टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर ने कहा कि उनके मतुआ समर्थकों को केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने भाजपा के लोगों के साथ मिलकर सुरक्षा कर्मियों ने मारापीटा और वहां से चले जाने के लिए बाध्य किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर मतुआ समुदाय को आतंकित करने, उनके विरोध को दबाने और चुनाव आयोग के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-in-the-assembly-no-one-can-stop-the-bulldozer-from-moving/102405