प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

2027 से पहले मायावती का ब्राह्मण...

2027 से पहले मायावती का ब्राह्मण दांव, माधौगढ़ से आशीष पांडे बनाया उम्मीदवार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 से पहले एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडे को 2027 विधानसभा का उम्मीदवार घोषित कर सभी राजनीतिक दलों को चौका दिया है।

2027 से पहले मायावती का ब्राह्मण दांव माधौगढ़ से आशीष पांडे बनाया उम्मीदवार

फाइल फोटो |

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 से पहले एक बड़ा दांव खेला है। एक तरह जहां प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज को लेकर लगातार सियासत की जा रही है, वहीं बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडे को 2027 विधानसभा का उम्मीदवार घोषित कर सभी राजनीतिक दलों को चौका दिया है। बसपा 14 वर्षों के अपने सत्ता के वनवास को खत्म कर सत्ता में वापसी चाहती है। इसी लिहाज से ब्राह्मणों को लेकर चल रही सियासत की बीच उन्होंने यह बड़ा ऐलान किया है।

2027 में होना है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दल जाति और क्षेत्रीय समीकरण को सेट करने में जुटे हुई हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों को लेकर बड़ा कार्ड खेला है। जालौन की माधवगढ़ सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। 

भाजपा और कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

बसपा के इस ऐलान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी में ब्राह्मण मंत्री और विधायकों को जेल भेजा गया और अब वह ब्राह्मणों की हितैषी बन रही है, उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण जागरुक है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का अपना मत है लेकिन सभी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल से वाकिफ है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/abigail-spanberger-criticizes-trumps-economic-and-foreign-policies/145736

डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने की ट्रंप के आर्थिक और विदेशी नीति की आलोचना

Related to this topic: