प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकाने का आरोप, ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

मयूरभंज में सब-इंस्पेक्टर प्रभात कुमार नायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, धमकाने और पद के दुरुपयोग का आरोप। महिला की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस जांच जारी।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकाने का आरोप ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Mayurbhanj ASP Deepak Kumar Gochhayat |

मयूरभंज (ओडिशा)। मयूरभंज, ओडिशा में टाउन पुलिस थाने में तैनात रह चुके सब-इंस्पेक्टर प्रभात कुमार नायक के खिलाफ एक महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, धमकाने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कार्रवाई और जांच

मयूरभंज के ASP दीपक कुमार गोछायत ने शनिवार को ANI को बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि प्रभात कुमार नायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे डराया-धमकाया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी ने अपने आधिकारिक पद का कथित तौर पर दुरुपयोग किया और सर्विस पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया। ASP दीपक कुमार गोछायत ने कहा, "आरोप हैं कि सब-इंस्पेक्टर प्रभात कुमार नायक ने शादी का झांसा देकर शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकाया। उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और सर्विस पिस्तौल दिखाकर महिला को धमकाया।"

शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी शामिल

पुलिस ने बताया कि शिकायत में कई अन्य लोगों के नाम भी दर्ज हैं। इन लोगों पर कथित तौर पर महिला को परेशान करने में मदद करने या इस मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले ओडिशा में 27 कट्टर माओवादी मारे गए, 78 ने आत्मसमर्पण किया

Related to this topic: