प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता बढ़कर ₹25 हजार

एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता दोगुने से ज्यादा, 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये

यूपी में एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया गया। योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता दोगुने से ज्यादा 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये

MBBS-BDS Internship Stipend More Than Doubled to ₹25,000 |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस व बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अब हर माह 12 हजार के बजाय 25 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि योगी सरकार ने इससे पहले भी 2021 में यह भत्ता 7,500 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया था।

दोगुने से ज्यादा बढ़ाया इंटर्नशिप भत्ता

अभी इंटर्नशिप के दौरान मेडिकल छात्रों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह बतौर भत्ता मिलता है। कैबिनेट ने यह राशि दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर इन छात्रों को आर्थिक राहत दी है। इससे प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न को प्रोत्साहन मिलेगा।

ओपीडी व रात्रि ड्यूटी में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए रोटेटिंग इंटर्नशिप अनिवार्य है। इंटर्नशिप के दौरान छात्र राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के उपचार में चिकित्सकीय सहयोग देने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, वार्ड, ओपीडी और रात्रि ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: एचएएल और सैमटेल ने गुरुग्राम में भारत की पहली सार्वजनिक-निजी रक्षा विमानन विनिर्माण सुविधा का किया उद्घाटन

Related to this topic: