उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित आरडी-गार्डी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ...
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित आरडी-गार्डी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कॉलेज के एक MBBS छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम हर्षित मेहरा बताया गया है।
छात्र को तड़पता छोड़ फरार हुआ ड्राइवर
दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर घायल छात्र की मदद करने के बजाय उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आगर रोड पर हुई।
छात्रों में फैला आक्रोश
इस घटना से मेडिकल कॉलेज के छात्र बेहद गुस्से में हैं। विरोध स्वरूप उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
छात्रों के प्रदर्शन के कारण आगर रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस प्रशासन छात्रों को समझाने और मामले की जांच करने में जुटा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101