प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संगमरमरी शहर में पर्यटन को बढाने के उपाय

संगमरमरी शहर में पर्यटन को बढाने के उपाय, होगा ब्रिज और कई सुविधाओं का विस्तार

संगमरमर नगरी में पर्यटन को और मनभावन और आकर्षक बनाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

संगमरमरी शहर में पर्यटन को बढाने के उपाय होगा ब्रिज और कई सुविधाओं का विस्तार

फाइल फोटो |

जबलपुर। संगमरमर नगरी में पर्यटन को और मनभावन और आकर्षक बनाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां एक नए ब्रिज के निर्माण सहित कई विकास कार्यों की योजना बनाई गई है। इससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

सैलानी नजदीक से देख सकेंगें प्राकृतिक सुंदरता

प्रस्तावित योजना के तहत संगमरमर क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। नया ब्रिज बनने से पर्यटकों को आवागमन में आसानी होगी और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पैदल पथ, सुरक्षा इंतजाम औऱ पर्यावरण के अनुकूल विकास

पर्यटन विभाग के अनुसार, ब्रिज के साथ-साथ आसपास की सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इसमें पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और पर्यावरण के अनुकूल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्देश्य यह है कि पर्यटक लंबे समय तक यहां ठहरें और क्षेत्र की सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें।

बनेगी और मजबूत पहचान

स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद संगमरमर सिटी राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान बनाएगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और पर्यटन आधारित व्यवसायों को लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/changes-in-the-recruitment-process-of-nursing-colleges-in-madhya-pradesh/104108

मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव

Related to this topic: