प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे तैयार

मेरठ - प्रयागराज 'गंगा एक्सप्रेसवे' बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द लोग फर्राटा भरेंगे। करीब 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार है।

मेरठ - प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Ganga Expressway inauguration |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले "गंगा एक्सप्रेसवे" पर जल्द लोग फर्राटा भरेंगे। करीब 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार है। यह 6-लेन एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे सफर का समय 11-12 घंटे से घटकर मात्र 6-8 घंटे रह जाएगा। इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका 8-लेन तक विस्तार किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 29 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे।

हरदोई में होगा भव्य लोकार्पण कार्यक्रम

एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए जनपद हरदोई के तहसील बिलग्राम स्थित ग्राम श्यामपुर (चैनेज 351 किमी) पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), यूपीडा, दीपक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं—जैसे यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था—को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना

इस भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

36 हजार करोड़ की लागत से बना एक्सप्रेसवे

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को सीधे जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एक्सप्रेसवे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिज़ाइन स्पीड के साथ आधुनिक परिवहन व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।

शाहजहांपुर में एयरस्ट्रिप की सुविधा

इस एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी (Airstrip) आपातकालीन लैंडिंग के लिए बनाई गई है। इस परियोजना पर ₹36,230 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे 12 जनपदों—मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज—को सीधे जोड़ते हुए प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप, 14 टोल प्लाजा और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली लगायी गयी हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा

स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त लखनऊ, ADG ज़ोन लखनऊ, ADG ट्रैफिक, जिलाधिकारी हरदोई, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) यूपीडा हरिप्रताप शाही, वित्त नियंत्रक (FC) यूपीडा संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: यूपी में बड़ा फेरबदल: 15 जिलों के डीएम बदले

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-major-reshuffle-15-district-magistrates-changed/175775

Related to this topic: