प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सभा की...

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सभा की, जीतू पटवारी पर मामला दर्ज

​छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश अब कानूनी विवाद में बदल गई...

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सभा की जीतू पटवारी पर मामला दर्ज

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सभा की, जीतू पटवारी पर मामला दर्ज |

​छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश अब कानूनी विवाद में बदल गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर एरिया में अवैध रूप से प्रवेश करने और नियमों का उल्लंघन कर सभा आयोजित करने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला?

यह विवाद सोमवार को तब शुरू हुआ जब जीतू पटवारी अपने समर्थकों के साथ परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और किसानों की स्थिति जानने के लिए ढोड़न बांध क्षेत्र पहुंचे थे।

​अधिकारियों का पक्ष

रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वी.के. पटेल के अनुसार, टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे और उन्हें नियमों की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद, पटवारी का काफिला बैरिकेड हटाकर जबरन प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर चले गये।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/girls-shine-in-cbse-class-12-results/204260

Related to this topic: