प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मानसिक रूप से अस्वस्थ चचेरी बहन से दुष्कर्म

चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

Mentally Challenged Woman Sexually Assaulted by Cousin in Alinagar |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के चचेरे भाई ने पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करते हुए इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती की मां अस्पताल में कार्य करने गई थीं, जबकि उसके पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर पर युवती अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाला युवक घर पहुंचा और कथित रूप से युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल अलीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना अलीनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवती के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मामले की जांच जारी, जुटाए जा रहे साक्ष्य

वहीं, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PoK में दमन पर अल्ताफ़ हुसैन की दो टूक- 'आग पूरे मुल्क को स्वाहा कर देगी'

Related to this topic: