बलरामपुर जिले में मिड डे मील योजना में 11 करोड़ का घोटाला
जिला समन्वयक प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक समेत पांच गिरफ्तार
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में "मध्याह्न भोजन" (मिड-डे मील) योजना में 11 करोड़ के घोटाला का खुलासा हुआ है। आईवीआरएस पोर्टल में खेल कर किया गया घोटाला। BSA की FIR के आधार पर MDM कोऑर्डिनेटर फिरोज़ अहमद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मदरसा प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान और कई स्कूल प्रिंसिपल भी शामिल।
बलरामपुर में 11 करोड़ के एमडीएम घोटाले में पुलिस ने जिला समन्वयक (डीसी) फिरोज अहमद खान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घोटाले की पुष्टि होने पर डीसी को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला की तहरीर पर 44 के खिलाफ बुधवार को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घोटाले का मास्टर माइंड जिला समन्वयक फिरोज अहमद बताया जा रहा है। इस घोटाला में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक मलिक मुन्नवर के अलावा दो ग्राम प्रधान नसीम अहमद और अहमदुल कादरी की भी संलिप्तता पायी गयी है। सभी को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। धन निकासी, बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल जारी है। और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
घोटाला के आरोपी फिरोज अहमद ने पूछताछ में बताया कि आईवीआरएस पोर्टल से प्राप्त छात्र संख्या के आधार पर बनाई गई एक्सेल शीट में हेराफेरी की जाती थी। वे लोग जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कुल राशि को बिना बदले, विद्यालयवार आवंटन में भी घपला कर सरकारी योजना में गोलमाल करते थे।
सभी आरोपी निलंबितः बीएसए
बेसिक शिक्षा विभाग में मिड-डे मील योजना में घोटाले में आरोपी पांच प्रधानाध्यापकों को भी निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में घोटाले की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की गई है। इनमें मलिक खुर्शीद अरशद, सुनील सिंह, सलीम अहमद, अंजुम बानो, अशोक कुमार गुप्त शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर द्वितीय की प्रधानाध्यापक सुजाता सोनकर से शिकायत मिली कि उनके यहां एमडीएम का बजट नहीं मिला है। जांच की 'गई तो पांच विद्यालयों में अधिक धनराशि भेजने और उस धनराशि का गबन करने की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है। इन सभी के नाम एफआईआर में भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में आएंगे भारत की यात्रा पर, शेड्यूल अपडेट
https://www.primenewsnetwork.in/india/russian-president-vladimir-putin-will-visit-india-in-december-this-year/99140