प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

GST Reforms : 'मध्यम वर्ग GST के कारण...', पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

GST Reforms : हाल ही जीएसटी में बदलाव किए गए. इसी पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं के बयान समाने आ रहे हैं.विपक्ष सरकार को घेर रहा है. इसी कड़ी में इसी कड़ी में पप्पू यादव ने केंद्र सरकार ..

gst reforms  मध्यम वर्ग gst के कारण पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पप्पू यादव |

GST Reforms : हाल ही जीएसटी में बदलाव किए गए. इसी पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं के बयान समाने आ रहे हैं. विपक्ष सरकार को घेर रहा है. इसी कड़ी में इसी कड़ी में पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. जीएसटी को लेकर पप्पू यादव ने जीएसटी पर बात करते हुए कहा कि लगातार यही(GST में सुधार) बात हमारे नेता राहुल गांधी दोहराते रहे. आज इतने दिनों बाद इनकी निद्रा क्यों टूटी?

पप्पू यादव ने कहा कि  GST सुधार की बात तो हमारे नेता और हम सांसद बहुत पहले से सदन में करते आए हैं. यह GST बड़े उद्योगपतियों को सामने रखते हुए लाया गया था ताकि उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके. मध्यम वर्ग उस GST के कारण समाप्त हो गया, किसानों की कमर टूट गई, हालात बिगड़ते गए. लगातार यही(GST में सुधार) बात हमारे नेता राहुल गांधी दोहराते रहे. आज इतने दिनों बाद इनकी निंद्रा क्यों टूटी?.आपने वही बात मानी लेकिन पूरे देश को बर्बाद करने के बाद यह GST भी इनकी जुमलेबाजी ही होगी. जिस तरह से किसान आंदोलन को वापस लिया गया और फिर वादों को पूरा नहीं किया गया, उसी तरह यह भी चुनाव के बाद खत्म हो जाएगा.

निर्मला सीतारमण का बयान

बता दें कि हाल ही जीएसटी में बदलाव किया गया है. बदलावों पर निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ आम लोगों को देने के लिए उद्योगों से बातचीत कर रहे हैं और 22 सितंबर से (जीएसटी दरों में कटौती के लागू होने की तिथि) हमारा पूरा ध्यान इसी पर होगा कि लोगों का इसका लाभ मिले. जीएसटी में व्यापक बदलाव लोगों के लिए सुधार है और इस कदम से देश के 140 करोड़ लोगों पर सकारात्मक असर होगा. गरीब से गरीब लोगों पर कुछ-न-कुछ इसका सकारात्मक असर होगा. यह केवल रेट में कटौती का मामला नहीं है बल्कि कंपनियों के लिए भी चीजें आसान होंगी. चाहे रिफंड का मामला हो या फिर अनुपालन का या पंजीकरण का, उनके लिए चीजें और सुगम होंगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mallikarjun-kharges-allegation-on-election-commission/46083

Related to this topic: