प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कहा- आवेश में निकले थे शब्द

मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार मांगी माफी

कर्नल सोफिया को लेकर दिये बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले मप्र के जानजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बाऱ फिर माफी मांगी है।

मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार मांगी माफी

फाइल फोटो |

भोपाल। कर्नल सोफिया को लेकर दिये बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले मप्र के जानजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बाऱ फिर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडया पर वीडियो जारी किया है। शाह ने कहा, मैने पहले भी कई बार कहा है, मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज या किसी वर्ग का अपमान हो। वे शब्द निस्संदेह मेरी भावना के अनुरूप नहीं है। वे शब्द देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में निकले थे। गलती की पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। आप सब जानते हैं कि मेरा कोई दुर्भावना नहीं थी।

मंत्री शाह ने नांगी क्षमा

मैने अंतःकरण से क्षमा याचना की। कई बार की। आज फिर कह रहा हूं। मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ। मुझे विश्वास है कि मेरी भावना को सही संदर्भ में देखा जाएगा। भारतीय सेना के प्रति हमेशा मेरे मन में सम्मान रहा है और रहेगा। 
सार्वजनिक जीवन में इस तरह के शब्द की मर्यादा, संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। इस धटना से मैने आत्ममंथन किया है। सबक लिया है। जिम्मदारी मानता हूं। भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा। ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक बार फिर उस मामले में सभी नागरिकों से, भारतीय सेना से, सब लोगों से अंतःकरण से माफी मांगता हूं।

महू में दिय़ा था बयान

मालूम हो कि महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लकर कहा था, उन्होंने आपरेशन सिंदूर को लेकर कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदूओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी कर उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा कर के छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान पाकिस्तान भेजकर ले सकत हैं।

मप्र सरकार 9 फरवरी को जवाब दाखिल करेगी

मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के मामले में मप्र सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। तर्क यह दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और विस्तृत परीक्षण जरूरी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/police-seize-chemical-for-md-drug-production-worth-5-crore-in-rajgarh/132520

राजगढ़ में एमडी ड्रग बनाने का केमिकल बरामद, 5 करोड़ रुपये की खेप जब्त

Related to this topic: