प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नीमच में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

जिले के एक गाँव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 60 वर्षीय दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक 11 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

नीमच में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी आरोपी गिरफ्तार

Minor Assaulted in Katni, Accused Arrested Amid Public Outcry |

नीमच (मध्यप्रदेश)। जिले के एक गाँव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 60 वर्षीय दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक 11 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अब्दुल रहमान ने घर में घुसकर मासूम बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे अकेला पाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। जब बच्ची ने परिजनों को इस बारे में बताया, तो यह खबर पूरे गाँव में आग की तरह फैल गई।

जानकारी मिली तो फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही ग्रामीणों और स्थानीय हिंदू संगठनों को इस घटना की जानकारी मिली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुँचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की माँग की। स्थिति को बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल रहमान को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गाँव में तनावपूर्ण शांति है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/female-officers-nab-constable-in-anti-corruption-trap-in-katni/154187

मजदूर बन ट्रैक्टर पर निकलीं महिला अफसर, वसूली करते सिपाही को रंगे हाथों पकड़ा

Related to this topic: