जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने बीच सड़क एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। नाबालिक की हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक का भेजा निकालकर खाया और उसके बाद खून भी पीया।
दमोह। जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने बीच सड़क एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। नाबालिक की हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक का भेजा निकालकर खाया और उसके बाद खून भी पीया। साथ ही खून को अपने चेहरे पर लगाया। खून पीने औऱ मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है।
मृतक अर्थखेड़ा गांव का निवासी
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह इमलिया चौकी इलाके के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर पहुंचने से पहले वारदात हुई है।
पीड़ित के सिर पर रॉड से हमला
मृतक का चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव का ही गुड्डा पटेल ने उसपर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15 से 20 बार हथौड़े से भी वार किया। गंभीर चोट के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई।
नरभक्षी की तरह व्यवहार कर रहा था
इस दौरान साथ में मौजूद उसका चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच निकला। उसने बताया कि आरोपी ने उसके सामने भाई का मांस खाया। वह नरभक्षी की तरह व्यवहार कर रहा था। गांव के लोग उसकी क्रूरता से डर गये थे। भाई ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया।
पुलिस और गांव वालों पर हमला भी किया
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेत की ओर भागा। गाव वालों ने पुलिस स्टेशन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गांव वालों के साथ मिलकर आरोपी को ढूढ़ने लगी। भागते हुए आरोपी खेत में घुसा और फेंसिंग के तार में फंस गया। गांव वालों ने उसे घेर लिया। खुद को खिरा देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों ओर गांववालों पर हमला करने की कोशिश की। गांव वाले कुछ पीछे हट गये, तभी आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया। गांव वालों ने पथराव कर पकड़ लिया।
पत्नी की हत्या में 20 साल रहा जेल में
प्रत्यक्षदर्शी भगवानदास पटेल ने बताया कि आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह जेल की सजा काट चुका है। 2 साल पहले उसकी सजा पूरी हुई थी। उसके घर में एक बेटा अलग रहकर खेती करता है। आरोपी गांव में ही घूमता रहता था।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े: छतरपुर की मालती को विशाखापत्तनम से ब्लड
https://www.primenewsnetwork.in/state/malti-from-chhatarpur-receives-blood-from-visakhapatnam/147486