मिर्जापुर पुलिस ने किन्नर सतार खान उर्फ हसीना हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले किन्नर के शव मामले में मिर्जापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।
बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद बनाई गई विशेष टीम
पुलिस के अनुसार, मृतक सतार खान उर्फ हसीना की हत्या के मामले में भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के चक जीवरानी निवासी 25 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक के साथ रहता था और उससे अलग होना चाहता था, लेकिन मृतक लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
रुड़की कंजर डेरे पर दबिश देकर बरामद की गईं बाइक
आरोप है कि आरोपी ने रामनगर बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो से लाकर पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया तथा घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के गले पर भारी पत्थर रख दिया।
अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: पुलिस अधीक्षक
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ऑटो वाहन संख्या UP65 QT 2228 भी बरामद कर लिया है। मामले में थाना पड़री पर दर्ज मुकदमे में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में थाना पड़री एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही।
यह भी पढ़े: वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई में 5 मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार