गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और ईको वैन में आग लगा दी। आग लगने से वाहन के इंजन को काफी क्षति हुई है। उसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
औरंगाबाद {बिहार}: गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और ईको वैन में आग लगा दी। आग लगने से वाहन के इंजन को काफी क्षति हुई है। उसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना अंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव की है।
रात 1 बजे दोनों वाहनों में लगाई आग
जानकारी के अनुसार, बंदुआ निवासी रामजी पासवान का ट्रैक्टर और शंकर पासवान की ईको वैन घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 1 बजे दोनों वाहनों में लगी आग का काला धुआं जब घर में भरने लगा तो परिजनों की नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो दोनों वाहनों से भीषण आग की लपटे उठ रही हैं। वाहन स्वामियों ने शोर मचाया और तत्काल डायल 112 पर मामले की सूचना दी।
वाहन जलने से रोजी-रोटी का संकट
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शंकर पासवान ने बताया कि स्कूल में ईको वैन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता हूं। वाहन जलने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रामजी पासवान ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही घटना की जांच
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पदाधिकरी के मुताबिक घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आखिर, यह घटना किसने और क्यों की। जल्द ही मामले का पता लगा लिया जाएगा।
यह भी पढ़: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा