फूल सिंह बरैया द्वारा बलात्कारी को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ने वाले विवादास्पद बयान के बाद, पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं पर की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है।
शिवपुरी। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया द्वारा बलात्कारी को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ने वाले विवादास्पद बयान के बाद, पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं पर की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। प्रीतम लोधी ने कहा, “लाड़ली बहनों के लिए इस तरह की छींटाकशी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
दतिया और पिछोर के नेता बहन-बेटियों पर करते हैं अभद्र टिप्पणी
उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के.पी. सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा, “एक फूल सिंह बरैया हैं और एक हमारे पिछोर के हैं, दोनों ही लाड़ली बहनों के लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।” लोधी ने कहा कि दतिया और पिछोर, दोनों जगह के नेता बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और अब जहाँ भी जाएंगे, वहाँ जूते, चप्पल और कच्चे अंडों से उनका विरोध किया जाएगा।
रुद्रयामल तंत्र नामक पुस्तक का दिया हवाला
बरैया ने दावा किया कि कुछ प्राचीन ग्रंथों में उल्लिखित "मान्यताओं" के कारण अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने रुद्रयामल तंत्र नामक पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि कुछ अपराधी यह मानते हैं कि विशेष जाति की महिलाओं के साथ यौन अपराध करने से उन्हें धार्मिक पुण्य मिलता है। उन्होंने यह भी कहा, "अगर सुंदर लड़की दिखे तो मन विचलित हो सकता है और बलात्कार हो सकता है"। इस बयान के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया।
आपत्तिजनक टिप्पणी पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
इधर, प्रीतम लोधी ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसे बयान जारी रहे तो महिलाएँ और कार्यकर्ता खुलकर विरोध करेंगे। वह भीजूते, चप्पल और अंडों के माध्यम से, ताकि ऐसे लोगों को अपने शब्दों की गंभीरता का एहसास हो। उन्होंने मांग की कि महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएँऔर फूल सिंह बरैया पर तत्काल कार्रवाई हो।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/district-panchayat-presidents-husband-accused-of-extorting-sarpanchs/105799
जिला पंचायत अध्यक्ष पति पर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप