प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नीलगाय से टकराई विधायक की कार

बहराइच में नीलगाय से टकराई विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर, बड़ा हादसा टला

बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज के पास नीलगाय से टकराने के कारण विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई।

बहराइच में नीलगाय से टकराई विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर बड़ा हादसा टला

MLA Indrani Verma’s SUV Collides with Nilgai in Bahraich, All Occupants Safe |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। के बहराइच जनपद के श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर कार रविवार को बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज के पास इंग्लिश मीडियम स्कूल के निकट नीलगाय से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब विधायक लखनऊ में पार्टी कार्यालय की बैठक में शामिल होने जा रही थीं।

नीलगाय से जोरदार टक्कर

बताया गया कि वाहन में विधायक इन्द्राणी वर्मा, उनके पति ज्ञान प्रकाश कैराती, चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। नीलगाय से जोरदार टक्कर के कारण फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया। इसके बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा और उनके साथ मौजूद सभी लोग दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन सभी के सुरक्षित बच जाने से राहत की बात रही। 

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में प्रधानपाठक पर दो शिक्षिकाओं ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

Related to this topic: