प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

पुलिस और परिजनों के दावों में उलझा मामला

बच्चा चोरी के शक में मासूम की मॉब लिंचिंग, अस्पताल से गायब होने के बाद मिला शव

शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक मासूम बच्चे को 'बच्चा चोर' होने के संदेह में भीड़ ने बेरहमी से पीटा। बच्चे की बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बच्चा चोरी के शक में मासूम की मॉब लिंचिंग अस्पताल से गायब होने के बाद मिला शव

Mob Lynching Over Child Theft Suspicion, Boy Found Dead |

मंडला। शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक मासूम बच्चे को 'बच्चा चोर' होने के संदेह में भीड़ ने बेरहमी से पीटा। बच्चे की बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

भीड़ ने बच्चे को पकड़ा और जमकर पिटाई की

जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी की है। भीड़ ने एक बच्चे पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। वायरल वीडियो में दिखा कि लोग बच्चे के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक रहे थे और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसी दिन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मामले ने तब मोड़ ले लिया जब 27 फरवरी को वह बच्चा अस्पताल से लापता हो गया और उसी दिन सुबह करीब 10:30 बजे सड़क पर उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस के बयान और साक्ष्य में विरोध

इस मामले में पुलिस के बयान और मौके के साक्ष्यों में विरोधाभास नजर आ रहा है। परिजनों/ग्रामीणों का आरोप है कि यह मॉब लिंचिंग का मामला है और पिटाई की वजह से ही बच्चे की जान गई है। मंडला एसपी (SP) के मुताबिक, बच्चे की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस फिलहाल मॉब लिंचिंग की बात से इनकार कर रही है, जबकि वीडियो में स्पष्ट रूप से हिंसा देखी जा सकती है।

कई सवाल उठ रहे हैं

यदि बच्चा अस्पताल में भर्ती था, तो वह वहां से लापता कैसे हुआ? क्या अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से वह बाहर निकला? वायरल वीडियो में दिख रहे हमलावरों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/indores-sarafa-bazaar-from-jewelry-hub-to-iconic-night-food-market/147133

इंदौर का सराफा बाजार: जहाँ दिन में चमकते हैं गहने, तो रात को महकते हैं लजीज व्यंजन

Related to this topic: