प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोबाइल विवाद में खूनी संघर्ष

मोबाइल विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

माली थाना क्षेत्र के चरण गांव में मोबाइल को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

मोबाइल विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प जमकर चले लाठी-डंडे

Mobile Dispute Turns Violent in Charan Village |

औरंगाबाद (बिहार)। माली थाना क्षेत्र के चरण गांव में मोबाइल को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पहले पक्ष ने लगाया मारपीट और जातिसूचक गाली का आरोप

पहले पक्ष के रंजय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि छह जून की रात चरण बाजार में मोबाइल विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसके मित्र राजा कुमार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। रंजय कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया।

दूसरे पक्ष ने भी घर पर हमला करने का लगाया आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के रशीद अंसारी ने भी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके पुत्र हदीश अंसारी के खोए हुए मोबाइल के संबंध में पूछताछ के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रशीद अंसारी ने बताया कि इस घटना में वह स्वयं, उसका पुत्र तथा अन्य परिजन घायल हो गए। उन्होंने भी जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी, दोनों ओर से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से माली थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

Related to this topic: