प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल के सरकारी हाई स्कूलों में कक्षा के...

पश्चिम बंगाल के सरकारी हाई स्कूलों में कक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर रोक, नए दिशा-निर्देश जारी

पश्चिम बंगाल में सरकारी हाई स्कूलों के शिक्षक कक्षा में रहते हुए अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसे उनकी अनुशासनहीनता मानी जाएगी।

पश्चिम बंगाल के सरकारी हाई स्कूलों में कक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर रोक नए दिशा-निर्देश जारी

फाइल फोटो |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकारी हाई स्कूलों के शिक्षक कक्षा में रहते हुए अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसे उनकी अनुशासनहीनता मानी जाएगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा संचालन और शिक्षक व्यवहार के बारे में जारी नए दिशा निर्देश में यह निर्देश दिए हैं।

बोर्ड ने साफ कहा है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह के व्यवधान डालने वाली गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। नई दिशा निर्देश में शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाने की बिल्कुल मनाही की गई है और कहा गया है कि ट्यूशन पढ़ाने पर उनकरे खिलाफ कार्रवाई होगी। पहले से ही ट्यूशन पढ़ाने पर रोक है, इसके बावजूद नए दिशा निर्देश में इसका उल्लेख किया गया है। ट्यूशन पढ़ाने पर रोक क बावजूद शिक्षक इसका उल्लंघन करते पाए गए है।

नए दिशा निर्देश के मुताबिक स्कूल में शिक्षक के तय समय से 35 मिनट देर पहुंचने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। स्कूल का परिसर तंबाकू फ्री होगा। हर शिक्षक की नोडल शिक्षक की भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fir-registered-after-stone-pelting-incident-at-turkman-gate-around-10-detained/103952

तुर्कमान गेट पर पथराव की घटना के बाद एफआईआर दर्ज, हिरासत में लिए गए 10 लोग

Related to this topic: