प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छात्रा को लेकर विवाद के बाद फायरिंग का आरोप

मुरादाबाद में छात्रा को लेकर विवाद के बाद फायरिंग का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज

मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग का आरोप लगा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

मुरादाबाद में छात्रा को लेकर विवाद के बाद फायरिंग का आरोप चार लोगों पर केस दर्ज

Moradabad Firing Case: Four Booked After Family Dispute |

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परिजनों की पिटाई से बचने के लिए एक छात्रा पड़ोसी के घर जा घुसी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला 

इमरतपुर फखरुद्दीन निवासी तहसीन जहां पत्नी मतीन ने कुंदरकी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी हाजी भूरे अपने परिवार के साथ अपनी बेटी को गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे। जान बचाने के लिए छात्रा दौड़कर उनके घर में घुस गई।

आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

कुछ देर बाद हाजी भूरे, इमरान, रियाज और मुस्तालिब तहसीन जहां के घर में घुस आए और वहां मौजूद परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान छात्रा के भाई रियाज ने तमंचे से मतीन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली मतीन को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

घटना के बाद गांव में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ग्रामीणों के अनुसार पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि तहसीन जहां की तहरीर के आधार पर हाजी भूरे, इमरान, रियाज और मुस्तालिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढे़ं:   टीम इंडिया सर गारफील्ड सोबर्स को देगी श्रद्धांजलि, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पहनेगी काली पट्टी

Related to this topic: