प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुरादाबाद में नदी में डूबे युवक की मौत

मुरादाबाद में नदी में डूबे युवक की मौत, गोताखोरों ने सुबह बरामद किया शव

थाना मझोला क्षेत्र स्थित हर्बल पार्क के पीछे नदी में बुधवार देर शाम डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया।

मुरादाबाद में नदी में डूबे युवक की मौत गोताखोरों ने सुबह बरामद किया शव

Moradabad River Drowning: Youth Dies, Body Recovered by Divers |

मुरादाबाद {उत्तर प्रदेश}: थाना मझोला क्षेत्र स्थित हर्बल पार्क के पीछे नदी में बुधवार देर शाम डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक नदी में तलाश अभियान चलाने के बाद युवक का शव बरामद किया। हादसे की सूचना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नदी में अचानक डूब गया युवक

जानकारी के अनुसार पाकबड़ा निवासी आसिफ बुधवार देर शाम हर्बल पार्क के पीछे नदी में अचानक डूब गया था। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई गई। देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

सुबह फिर शुरू हुआ तलाश अभियान

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस और स्थानीय गोताखोर रफी, फुरकान और शेर अली ने दोबारा नदी में तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लगातार हो रहे हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बताया जा रहा है कि इसी नदी में इससे पहले शुक्रवार को भी हादसा हुआ था, जिसमें पानी में डूबने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई थी। लगातार नदी में हो रहे हादसों के बाद आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में सियार का आतंक, बच्ची समेत 6 लोगों पर हमला; ग्रामीणों में दहशत

Related to this topic: