प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

वनरक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, हलवाई बनकर छिपा था आरोपी

मुरैना में अवैध रेत उत्खनन रोकने के दौरान वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

वनरक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार हलवाई बनकर छिपा था आरोपी

Morena Forest Guard Murder: Main Accused Arrested in Ahmedabad |

मुरैना/अहमदाबाद। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन रोकने के दौरान वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाले मुख्य आरोपी और ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

घटना के बाद से ही आरोपी विनोद कोरी फरार चल रहा था। उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सुराग मिला कि वह अहमदाबाद में छिपा है।

नमकीन व मिठाई बनाते पकड़ा गया

अहमदाबाद के पालडी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में पुलिस ने जब छापेमारी की तो आरोपी एक हलवाई की दुकान पर नमकीन और मिठाइयां बनाते हुए पकड़ा गया। उसने पहचान छिपाने के लिए वहां काम करना शुरू कर दिया था।

पुलिस ने लिया दो दिन के रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों, पवन तोमर और सोनू चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनका संबंध स्थानीय राजनीतिक दलों से बताया जा रहा है।

वारदात ऐसे दिया था अंजाम

8 अप्रैल 2026 को नेशनल हाईवे-552 पर अवैध चंबल रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश के दौरान विनोद कोरी ने वनरक्षक हरिकेश गुर्जर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है, क्योंकि यह चंबल अभयारण्य में अवैध खनन और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है। पुलिस अब विनोद कोरी से पूछताछ कर रही है ताकि अवैध रेत कारोबार में शामिल अन्य बड़े चेहरों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-to-decide-fate-of-undecided-voters-next-week/157203

सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते तय होगा विचाराधीन वोटरों का भाग्य

Related to this topic: